ताजा खबर
35 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान।…
![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2024/02/lapata-800x400-1-780x400.jpg)
गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजेयां गांव निवासी जयभगवान सिंह के 35 वर्षीय पुत्र नारायण कुमार सिंह लापता बताए जाते हैं। इस मामले में लापता युवक के परिजनों की ओर से पीरो थाना में लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से लापता युवक का पता लगाने की गुहार लगाई गई है। परिजनों के अनुसार नारायण कुमार सिंह गत 9 फरवरी को बिहिया जाने और शाम तक घर लौट आने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक जब वह वापस घर नही लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब लापता युवक का कोई पता नही चला तब परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। बताया जाता है कि लापता युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस लापता युवक का पता लगाने में जुटी हुई है।