ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कहा कि संग्रहालय लोगों व आने वाली पीढ़ियों और अतीत की स्मृतियों के बीच का पुल है,
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/दुनिया भर की संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जोड़ती है। यह अमूल्य धरोहर न केवल हमें अपनी विरासत से जोड़ते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) द्वारा पहली बार वर्ष 1977 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। इस वर्ष 2026 की थीम “संग्रहालय एक विभाजित दुनिया को एकजुट करते हैं” है। यह विषय सांस्कृतिक, सामाजिक और भू-राजनीतिक विभाजनों को पाटने, संवाद को बढ़ावा देने और समावेश को सुदृढ़ करने में संग्रहालयों की भूमिका पर केंद्रित है।

