किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर : मंत्री कुमार शैलेन्द्र

किशनगंज,17मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए विकास के रोडमैप पर वर्तमान सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है, जिसका लाभ राज्य के सभी क्षेत्रों को मिल रहा है। सीमांचल समेत पूरे बिहार में सड़क, पुल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।रविवार को किशनगंज शहर स्थित दिगंबर जैन भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला किशनगंज दौरा है और यहां आकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना उनके लिए सुखद अनुभव है।उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। इसी क्रम में देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। किशनगंज जिले में भी जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पूर्व मंडल स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसंपर्क के तौर-तरीकों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सड़क निर्माण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मुलाकात की तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!