पीएम सूर्य घर योजना के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगी मुफ्त सौर ऊर्जा सुविधा

अररिया (अब्दुल कैय्युम)।माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 1512 करोड रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन का कार्यारंभ एवं ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278.03 करोड रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास/ कार्यारंभ/ उद्घाटन/ लोकार्पण ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
योजना के तहत कुटीर ज्योति बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सरकार द्वारा पूरी तरह निःशुल्क सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल से बिजली खर्च में कमी आने के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
अररिया जिला मुख्यालय में एमआईसी अररिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय नरपतगंज की विधायक श्रीमती देवंती यादव, माननीय सिकटी विधायक श्री विजय कुमार मंडल एवं माननीय रानीगंज विधायक श्री अविनाश मंगलम भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया श्री गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज श्री राजेश प्रियदर्शी सहित योजना के लाभार्थी उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस योजना को गरीब परिवारों के लिए लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही।

