ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के एएन-32 (AN-32) विमान हादसे में देश के पाँच पराक्रमी वायु सैनिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं असीम संवेदना व्यक्त की है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि “स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर वीरगति प्राप्त की है। इन वीर जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान, देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और अदम्य साहस का परिचायक है। पूरा देश उनके इस शौर्य और समर्पण को हमेशा अत्यंत आदर व कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।”उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवारों को संबल व धैर्य प्रदान करें।


