District Adminstrationकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह

Red Cross blood donation camp on World Blood Donor Day; 31 units of blood collected.

किशनगंज, 14 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, किशनगंज की ओर से रविवार को तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शंकर लाल महेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर की शुरुआत जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो सिराज तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा द्वारा रक्तदान कर की गई। अधिकारियों के इस कदम से उपस्थित लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला।

शिविर में गायत्री परिवार ट्रस्ट, जैन युवा मंडल, गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम सहित कई सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहयोग किया। शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों में विकास जैन, गौतम सोमानी, रमेश साहा, बुलंद अख्तर हाशमी, शिवम साहा, सत्यम साहा, प्रबीर प्रसून, नवीन बाफना, अजय सिंह, विनीत दफ्तरी, अमनदीप सिंह, शरद कनोदिया, स्टार हेल्थ के सेल्स मैनेजर अमित भगत समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संस्था लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि रक्त के अभाव में किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया। अंत में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी रक्तदाताओं, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!