ठाकुरगंज : पौआखाली पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार
किशनगंज, 14 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पौआखाली थाना कांड संख्या 99/20 के गैर-जमानती वारंटी इंद्रजीत सिन्हा, पिता बुधदेव, निवासी खानवारी, किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। वहीं पौआखाली थाना कांड संख्या 67/17 (CIS संख्या 1727/17) के गैर-जमानती वारंटी अब्दुल रज्जाक, निवासी एलआरपी चौक, थाना पौआखाली, जिला किशनगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पौआखाली थाना की ओर से बताया गया कि दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।



