अपराध नियंत्रण पर पलामू पुलिस को मिली भारी सफलता, देसी कट्टा भी बरामद

नवेंदु मिश्र
हरिहरगंज – पलामू पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसोत में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी एवं पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर दो अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में हरिहरगंज थाना कांड संख्या-105/2026, दिनांक 11.06.2026, धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभय कुमार उर्फ लड्डू एवम् एक अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त अभय कुमार उर्फ लड्डू को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू, उम्र–करीब 19 वर्ष, पे०– उपेन्द्र साव, ग्राम – सरसोत, थाना – हरिहरगंज, जिला – पलामू।
बरामदगी
02 देशी कट्टा भी बरामद हुआ है।



