ताजा खबर

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल प्रशिक्षण संस्थान सीनी में बहुविषयक आपदा प्रबंधन की प्रशिक्षण दिया गया

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम )टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल प्रशिक्षण संस्थान सीनी में बहुविषयक आपदा प्रबंधन की प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमे भारतीय रेल के सात डिविजन के ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, और सहायक लोकों पायलट कुल 172 . रेलकर्मी उपस्थित रहे ।प्रशिक्षण कार्यक्रम जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित की गई । सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कार्यालय, उद्योग, कारखाना और घर में उपयोग के लिए उपयुक्त फायर एक्सटिंग्विशर के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया,उन्होंने बताया गर्मी के दिनों में घर में प्रयुक्त एयर कंडीशन,एलसीडी, कंप्यूटर सिस्टम में आग लगाने पर बुझाने के लिए सबसे उपयुक्त क्लीन एजेंट फायर एक्सटिंग्विशर सबसे सुरक्षित होती है,घर के रशोइरूम में महिला की सुरक्षा के लिए एलपीजी गैस लिकेज से लगी आग या तेल की आग बुझाने के लिए बहुत सुरक्षित है । यह क्रमशः 2, 4 और 6 किलो के मिलते है । इसे चलाना बहुत आसान होता है घर के महिला आपदा में आसानी से इसका उपयोग कर घर को सुरक्षित रख सकती है।
इससे आग बुझाने के बाद गैस हवा में उड़ जाती है, यह किसी तरह का कचरा,दाग,अवशेष नहीं छोड़ती है । वही साधारण पाउडर या फोम वाले फायर एक्सटिंग्विशर महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर एलसीडी,फ्रिज मे लगी आग तो बुझाती है,पर उपकरण को नुकसान,और नष्ट कर देती हैं । इसलिए हर घर में इलेक्ट्रिक पैनल और अन्य विद्युत उपकरण की आग से सुरक्षा के लिए रखनी चाहिए की सुझाव दिया । बेसिक लाइफ सपोर्ट, इमरजेंसी रेस्क्यू, डॉग एंड स्नेक बाइट, की प्रशिक्षण के साथ फर्स्ट एड बॉक्स में दी गई विभिन्न सामग्रियों की उपयोग प्रशिक्षण, जिंवांत प्रयोग कर विस्तार पूर्ण प्रशिक्षण दी गई ।
विभिन्न उपकरणों का प्रयोगीक प्रशिक्षण सिविल डिफेंस डॉमेस्टिकेटर शंकर कुमार प्रसाद द्वारा दी गई
कार्यक्रम में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा,खड़गपुर, सम्बल पुर, खुरदा,बिलासपुर डिवीजन के रेलकर्मी उपस्थित रहे सिविल डिफेंस द्वारा दी गई प्रशिक्षण,का प्रशंसा करते हुए लाभकारी बताया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!