अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 23 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

15 युवकों को शराब पीने के आरोप में किया गया गिरफ्तार।

  • 08 को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत बुधवार की रात उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 23 लोगों को पकड़ा गया। जिसमे 15 लोगों को शराब पीने के आरोप में व 8 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 8 युवकों को जेल भेज दिया गया। वही सदर थाना की पुलिस ने बुधवार की रात एमजीएम रोड से एक बोतल शराब, एक बियर व दो पीस देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button