
नवेंदु मिश्र
छतरपुर – मोदी सरकार के कार्यकाल के बारह साल पूर्ण होने के मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कार्यक्रम “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” के तहत छतरपुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न जगहों पर विशेष जन संपर्क अभियान चलाया और विधानसभा के प्रमुख लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की।मिलने वाले प्रमुख लोगों में छतरपुर के व्यवसायी सुबोध सोनी, सरईडीह रोड छतरपुर के सेवानिवृत शिक्षक मदन लाल, कंचनपुर छतरपुर के चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार, जपला रोड छतरपुर के व्यवसायी अशोक जायसवाल, नौडीहा बाजार के समाजसेवी गुड्डू सिंह सरईडीह के जिला पार्षद सुदामा पासवान नौडीहा बाजार के समाज सेवी नंदकुमार सिंह एवं व्यवसायी राजू प्रसाद लठेया सुशीगंज के भूतपूर्व सैनिक युगेश्वर यादव, लठेया के समाजसेवी राम विलास पासवान, सहायक शिक्षक पप्पू सिंह, समाजसेवी बिहारी विश्वकर्मा का नाम शामिल है। सांसद श्री राम ने चेगौना धाम स्थित मंदिर में पूजन -अर्चन कर वृक्षरोपण का कार्य किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह किया।उसके उपरांत “प्रगति पथ यात्रा”कार्यक्रम के तहत उन्होंने विकास स्थलों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं जैसे छतरपुर बाईपास फोरलेन एवं सोन छत्तरपुर जलापूर्ति योजना का अवलोकन किया और वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी ली।उक्त के क्रम में सांसद श्री राम ने नौडीहा बाजार के सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार के घर दोपहर का भोजन भी किया।जनसम्पर्क अभियान के दौरान सांसद श्री राम ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, राम मंदिर निर्माण, सीएए, डिजिटल क्रांति, पांचवीं अर्थव्यवस्था तक का सफर, 12 करोड़ को उज्जवला योजना का लाभ, तीन करोड़ से अधिक पक्का आवास निर्माण, 12 करोड़ शौचालय, आयुष्मान योजना, 25 करोड़ लोगों को गरीबी के अभिशाप से मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं, नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां से परिपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण हो गया है,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं ।विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही है ।वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है । सांसद ने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।
इस चिलचिलाती और भीषण गर्मी में भी लगातार चौथे दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कैसे भ्रमण कर रहे है,लोगों के इस सवाल पर सांसद श्री राम ने कहा कि मैं संगठन का सिपाही हुँ और संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करना मेरा परम कर्तव्य है। जन संपर्क अभियान के दौरान सांसद ने कहा कि डिजिटल लेनदेन में भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम बन चुका है, जहां प्रति महीने 23 अरब से अधिक यूपीआई लेनदेन दर्ज किए जा रहे हैं।भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 2014 के लगभग 2 ट्रिलियन से बढ़कर 4.2 ट्रिलियन से अधिक हो गया है।जन-धन योजना: 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे करोड़ों गरीबों को मुख्य आर्थिक प्रणाली से जोड़ा गया है।आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है,किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कदम उठाए गए हैं।भारत को ‘ग्लोबल मिलेट्स हब’ के रूप में स्थापित किया गया है,तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान किए गए हैं।4 करोड़ से अधिक पक्के घर (पीएम आवास योजना) बनाए गए हैं और 12 करोड़ से अधिक शौचालय (स्वच्छ भारत) का निर्माण हुआ है।उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन और जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है।
उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद के साथ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, ईश्वरी पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, कमलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, प्रयाग विश्वकर्मा, कुन्दन प्रसाद, निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा, चन्दन यादव भोला पाण्डेय, अंकित सिंह, विजय पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



