
नवेंदु मिश्र
लखनऊ – उत्तरप्देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गौतमबुद्ध नगर हेतु इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ तथा नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवहन का विस्तार स्मार्ट कनेक्टिविटी का सशक्त आधार होता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पर्यावरण-अनुकूल, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहा है।



