District Adminstrationठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड 4 सिमलबाड़ी की मुख्य सड़क जर्जर, राहगीर परेशान

किशनगंज, 14 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड नंबर 4, सिमलबाड़ी की मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। देखरेख के अभाव में यह सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे स्थानीय नगर वासियों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

हादसों का केंद्र बनी सड़क

लोगों का कहना है कि यह सड़क इस क्षेत्र की मुख्य संपर्क सड़कों में से एक है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा (टोटो) चालक इन गड्ढों में असंतुलित हो जाते हैं। रात के समय स्थिति और भी भयानक हो जाती है, जब अंधेरे के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।

नगर पंचायत बनने के बाद हमें उम्मीद थी कि विकास होगा, लेकिन वार्ड नंबर 4 आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से आज भी अंधेरे में नगर रहता है।

पूरी सड़क पर जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जनप्रतिनिधि और नगर प्रशासन से सड़क मरम्मती के मांग की है। साथ ही साथ उक्त वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!