
किशनगंज, 14 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान जियापोखर थाना पुलिस ने कोईया गांव निवासी मोबिन आलम, पिता-रईसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस द्वारा वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पुलिस के इस अभियान को फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।



