ताजा खबर

बिहटा एयरपोर्ट स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो: विवेक ठाकुर

बिहार के सभी महान विभूतियों का जन्मस्थली आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो: विवेक ठाकुर

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विकसित बिहार से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।

सांसद विवेक ठाकुर ने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी महान विभूतियों के जन्मस्थली को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु आग्रह किया। ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों एवं योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सके तथा उन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रस्तावित बिहटा एयरपोर्ट का नाम देश में किसान आंदोलन के जनक, आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान-मजदूर नेता एवं महान स्वतंत्रता “स्वामी सहजानंद सरस्वती जी” के नाम पर रखने का आग्रह किया।

साथ ही विवेक ठाकुर ने मुख्यमंत्री से नवादा लोकसभा अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के संकल्प से बिहार निश्चित ही विकास, समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!