ताजा खबर

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना के द्वारा आज वर्ष 2026 के लिए अपने प्लेसमेंट सत्र की सफल समाप्ति की घोषणा किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। विगत वर्षों के तरह ही इस वर्ष भी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा LNMI के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान किए गए, जिससे कि विभाग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट भविष्य की शुरुआत हुई है।


इस वर्ष 172 से अधिक छात्रों को एफएमसीजी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग एवं वेलनेस सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला। यह उपलब्धि संस्थान की सक्रिय प्लेसमेंट सेल तथा उद्योग जगत के सहयोग से प्राप्त किया गया है।
प्लेसमेंट सत्र 2026 की मुख्य विशेषताएँ:
कुल 172 छात्रों का चयन 45 प्रतिष्ठित कंपनियों में।
प्रमुख कंपनियों जैसे मॉन्स्टर बेवरेज कॉर्पोरेशन, वरुण बेवरेजेस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, आईटीसी, इंडिगो एयरलाइंस, पेटीएम लॉजिस्टिक्स, हिमालय वेलनेस कंपनी, डीसीआईडी एक्सप्रेस, कैफंड्स, अमूल, जियो, टाटा एआईजी, एपेक्सफिन्स लाइफ आदि प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर किया।
मॉन्स्टर बेवरेज कॉर्पोरेशन द्वारा दिया गया 17.35 लाख रुपये वार्षिक का उच्चतम पैकेज रहा। साथ ही टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा 8 लाख रुपये, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 9 लाख रुपये एवं कैफंड्स द्वारा 7.5 लाख रुपये वार्षिक रहा।

प्लेसमेंट सत्र का औसत पैकेज 6.5 लाख रुपये वार्षिक रहा।

ऐसे अवसरों में अपने संबोधन को अभिव्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी (भा०प्र०से०) ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा “यह सफलता हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है, साथ ही हमारे संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की उपलब्धि है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं तथा भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। किसी भी छात्र के लिए कोर्स समाप्ति के साथ ही नौकरी का ऑफर होना एक बहुत ही सौभाग्य की बात होती है।”
संस्थान के कुलसचिव श्री सुधीर कुमार (वि०प्र०से०) ने सभी स्टूडेंट्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम छात्रों को केवल शैक्षणिक रूप से नहीं, बल्कि उन्हें संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने का प्रयास करते हैं, ताकि वे इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में अपनी अलग पहचान बना सकें।

संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने इस अवसर पर खुशी अभिव्यक्त करते हुए कहा कि “यह उपलब्धि हमारे संस्थान की शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करती है। सफल प्लेसमेंट ड्राइव इस बात का प्रमाण है कि उद्योग जगत को हमारे छात्रों की क्षमता एवं प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास है।

मौके पर उपस्थित प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती अनुजा सिंह ने कहा कि यह सफल प्लेसमेंट सत्र हमारे संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम अपने छात्रों को सर्वोत्तम अवसर उपलब्ध कराएं और उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करें।

संस्थान के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में प्लेसमेंट सेल में कार्यरत सहयोगी नवीन रंजन, फैकल्टी समन्वयक एवं छात्र समन्वयकों की टीम जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है को भी संस्थान के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान ने राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। संस्थान का सफल प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, उद्योगों के साथ साझेदारी एवं छात्रोन्मुखी शिक्षा प्रणाली को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। उद्योग जगत में संस्थान के छात्रों की प्रतिभा एवं प्रतिबद्धता को व्यापक सराहना मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!