ताजा खबर

*पटना महानगर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 मई से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे उद्घटान*

‎ ‎*जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 'हमारा इतिहास विकास' पर लेकर करेंगे मार्गदर्शन*


‎*प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी होंगे शामिल, ‘सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार पर’ कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन*

‎*दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सीएम सम्राट चौधरी करेंगे सम्बोधित*


‎त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पटना महानगर में दो दिन एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उषा रिसोर्ट , महादेव स्थान पटना सिटी में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 23 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा किया जाएगा। वे इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और सरकार में समन्वय तथा हमारी जिम्मेदारी , कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा वे हमारा इतिहास विकास पर भी प्रकाश डालेंगे।

‎इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के कई पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को संगठन, आदर्श एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।

‎ इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे और अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा वे सरकार की सफलता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बताएंगे। संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मार्गदर्शन करेंगे।

‎भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियाँ चल रही हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

‎उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को भव्य बनाने के लिए जिला के पदाधिकारी लगे हुए हैं।


Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!