ताजा खबर

केवल सच सम्पादक सह प्रखर पत्रकार की पत्नी के असामयिक निधन पर शोक।…..

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। केवल सच संपादक सह प्रखर पत्रकार व्रजेश मिश्र की धर्म पत्नी सुषमा मिश्रा के असामयिक निधन पर गडहनी बागर रोड स्थित नीजि आवास पर मुना बाबा की अध्यक्षता मे शोक सभा का आयोजन किया गया।सभा का संचालन उपस्थित आगंतुको द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुना बाबा ने कहा कि सुषमा मिश्रा श्रुति कम्युनिकेशन के चेयरपर्सन रहते हुए पिछले 20 वर्षो से सामाजिक कार्यो मे बढ चढकर अपना बहुमूल्य योगदान देते आईं हैं साथ ही गृहणी बनकर गृह कार्य मे दक्ष रहीं हैं।उन्होने पत्नी धर्म निभाते हुए अपने जीवन साथी प्रखर पत्रकार व्रजेश मिश्र के सुख दुख की साथी बनी रही।उन्होने विभिन्न श्रेत्रों के कर्मयोगियों को विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया है।सैंकडो आईएएस, आईपीएस, डाक्टर इंजिनियर एवं सामाजिक कार्य करने वाले लोंगो का मनोबल भी बढाया है।उनका असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।वो हमेशा हम सभी के मार्गदर्शक के रूप मे बनी रहेंगी।उनकी कमी हम सभी को हमेशा खलती रहेगी।वहीं धर्मेन्द्र सिंह एवं फरीद अहमद ने कहा कि सुषमा मिश्रा सामाजिक साहित्यिक कार्यो मे केवल सच चीफ व्रजेश मिश्र को आगे बढाने मे अपार सहयोग प्रदान किया है साथ ही पत्रकारों का हौसला भी बढाया है।वहीं अन्य वक्ताओं ने अपनी अपनी बिचारों कि रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं श्रद्धाजंलि देने वालों में दिनेश मिश्र, संजय पाठक, शौर्य मिश्र, श्रुति मिश्र, पत्रकार राजेन्द्र पाठक, अमरेन्द्र कुमार मिश्र, उमेश कुमार मिश्र, सुनिल कुमार मिश्र, कौशल कुमार मिश्र, अरबिन्द कुमार मिश्र, चन्द्र किशोर मिश्र, कृष्ण गोपाल मिश्र, भगवान पाण्डेय, कौशलेंद्र मिश्र, उपेंद्र नारायण पाण्डेय, गुप्तेश्वर पाठक, शशि कान्त पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, फरीद अहमद, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, गुड्डू कुमार सिंह अमरेंद्र कुमार मिश्र अमित कुमार गुड्डू, अब्दुल कय्यूम, सोनू यादव, मिथिलेश कुमार, मनीष कमलिया सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button