*अहमदाबाद विमान हादसा सिर्फ गुजरात नहीं पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति: माननीय मंत्री नितिन नवीन*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर अपनी संवेदना प्रकट की है। माननीय मंत्री ने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं। यह क्षति शब्दों से परे है। इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों को ईश्वर शक्ति और सहारा दें। भगवान से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
माननीय मंत्री ने कहा कि यह हादसा ना केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है ईश्वर उन्हें धैर्य और हिम्मत दें।
आगे माननीय मंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों के उपचार के लिए सरकार द्वारा सभी को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेडिकल स्टाफ भी हर तरह से सहयोग कर रहे है। प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीम ने भी पूरी तत्परता से राहत व बचाव कार्य में अपना योगदान दिया। हादसे के शिकार हुए यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया गया है। साथ ही आम नागरिकों के लिए फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विदित हो कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। जानकारी मिली है कि विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था तभी टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद एयरलाइन ने जानकारी चाहने वाले यात्रियों के लिए 18005691444 पर हेल्पलाइन शुरू की है।