राज्य

ग्राम संसद सद्धाव की बात कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियो पर हुई चर्चा।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी विधान सभा क्षेत्र के जेठवार ,करथ ,भकुरा पंचायत में जनता दल यूनाइटेड द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ग्राम संसद सद्धाव की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जदयू के तरारी विधान सभा प्रभारी ने कहा की इंडिया गठबधन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के ताबूत में अखिरी कील साबित होगी।

इस गठबंधन की एकजुटता के सूत्रधार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी प्रयास अब रंग लाने लगी है।साथ ही उन्होने यह भी कहा मि देश में नीतीश कुमार एक मात्र नेता है जिनकी छबि स्वच्छ व बेदाग ह्रै।साथ ही उन्होने बिहार सरकार के 18 साल के उपलब्धियो पर चर्चा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुमेर सिंह कुशवाहा और संचालन जेठवार पंचायत अध्यक्ष पीर मोहम्मद साहब ने किया।कार्यक्रम में गोपाल पाण्डेय ,शिवधार कुशवाहा ,अटल कुमार ,रामाकांत कुशवाहा ,मंजी पटेल ,शिवकांत वर्मा ,विकास पटेल समेत दर्जनो लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button