अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : NH-327E पर एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50.54 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज,29मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर एसटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50.54 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई दारुल उलूम चौक के समीप स्थित राजस्थानी ढाबा के सामने की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के निवासी राजा बाबू पिता विजय सिंह तथा सोनू कुमार पिता मनोज गिरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सिलीगुड़ी से पटना जा रही एक निजी बस में सवार थे। पुलिस ने उनके पास से 50.54 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से किशनगंज के रास्ते भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एनएच-327ई पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

वाहन जांच के दौरान राजस्थानी ढाबा के समीप सिलीगुड़ी से पटना जा रही बस को रोका गया। बस में सवार यात्रियों की जांच के क्रम में दो युवक पुलिस को देखकर घबराने लगे और भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बहादुरगंज थाना कांड संख्या 349/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

गौरतलब है कि ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी के लिए संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद तस्करी का नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!