राज्य

प्रदेश कार्यालय पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय में उनके निर्देशन में संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी से विस्तृत फीडबैक लिया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की।

श्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कार्यालय परिसर में बड़़़ी संख्या में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। श्री नीतीश कुमार के आगमन से प्रदेश कार्यालय में उत्साह, उमंग एवं ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में अपने प्रिय नेता से मिलने का विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री अशोक चैधरी, मा0 मंत्री श्री मदन सहनी, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधायक श्री हेमनारायण साह, श्री लोकप्रकाश सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!