ताजा खबरयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की विकास कार्यों की समीक्षा

नवेंदु मिश्र

जयपुर  –  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालयम  में RAJ-UNNATI के अंतर्गत राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जन-परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

वीसी के माध्यम से जुड़े सभी संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता हो। जन-परिवेदनाओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। साथ ही, विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि उनका लाभ शीघ्र एवं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।

राजस्थान का प्रत्येक नागरिक हमारे लिए सर्वोपरि है। उसकी आशाओं को उपलब्धियों में और सपनों को साकार करने में कोई कमी न रहे, यही सुशासन का हमारा संकल्प है। जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!