District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं बटालियन के जवानों ने 14 गौवंश सहित तीन तस्कर को किया गिरफ्तार।

एसएसबी 19वीं बटालियन व सुखानी थाना पुलिस गस्त के दौरान की कार्रवाई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसएसबी 19वीं बटालियन एवं सुखानी पुलिस बल के द्वारा गस्त करने के दौरान 04 जनवरी भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 118/01 से 03 किमी. की दूरी (भारत की ओर ) 14 गौवंश को एवं 03 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो इन गौवंश को नेपाल से भारत में अवैध तरीके से ला रहे थे। सीमा चौकी सुखानी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र के साथ एसएसबी के जवानों ने गस्त के दौरान देखा कि भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 118/01 से 03 किमी. की दूरी (भारत की ओर ) तीन तस्कर 14 गौवंश के साथ नेपाल से भारत की ओर आ रहे थे, जिसे गस्त दल द्वारा रोकने की कोशिश करने पर तस्कर गौवंश छोड़कर भागने लगे। लेकिन गश्ती दल द्वारा सभी गौवंश सहित 03 तस्करों को खदेड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया गया। जब्त किए गए सभी गौवंश एवं तीनों तस्करों को आवश्यक कागजी कार्यवाही के साथ सुखानी थाना में जमा करवाने की कार्यवाही की जा रही है। तस्करों में मो. आज़ाद पिता-हसन अली, ग्राम–पोरवीटा, ठाकुरगंज, फट पुत्र जिजुल, ग्राम–घेराबाड़ी, ठाकुरगंज सरबर आलम पिता-इस्लामुद्दीन ग्राम-समलालवीटा, ठाकुरगंज बताया जा रहा है। पूरी कार्यवाही के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, मुख्य आरक्षी साधन रॉय, बीरबल, आरक्षी रणवीर सिंह, सुखविंदर, रुपेश हाजरा, बेलोचन स्विन, ललन कुमार, संजय कुमार, शेख शमिमुद्दीन सहित जवान शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button