झारखंडताजा खबरराज्य

पूर्व सैनिक के ब्रह्म भोज में सम्मिलित हुए, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर –   पूर्व सैनिक कैप्टन श्यामेश्वर शुक्ल (से, नि.) के ब्रह्मभोज में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल महा मंत्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शामिल हुआ। इस बावत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि 15 नवंबर 2026 दिन रविवार को उनका दुखद निधन हो गया। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के अंतर्गत बंगाल इंजीनियर ग्रुप में वर्षों सेवा कर उच्चतम पद तक पहुंचने वाले कप्तान शुक्ला का पूरा परिवार सैन्य सेवा से जुड़ा है।  वर्तमान में इनके दो पोते सेना  में सेवा दे रहे हैं।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के लिए उनका गो लोक गमन एक अपूरणीय क्षति है।   हमलोग ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने हेतु करवध्द प्रार्थना करते हैं।

ब्रह्मभोज में उपस्थित होने वाले प्रतिनिधि मंडल में महा मंत्री सुनील कुमार सिंह,  पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह और मंटू सिंह सहित सैन्य परिवार के अनेको सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button