District Adminstrationअपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : मीरगंज थाना अन्तर्गत घटित लूट कांड का किया गया सफल उदभेदन, 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार।

पूर्णियाँ पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि।

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, मीरगंज थानाक्षेत्र  में 10 दिसंबर 22 को हुई लूट कांड का पुर्णिया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पूर्णिया पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 22 को शिवजी कुमार मिश्रा के घर में चार अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा हथियार से लैस होकर गहना लूट लिए एवं वादी के ऊपर गोली चला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान पुर्णिया आमिर जावेद के द्वारा उक्त लूट कांड के सफल उद्भेदन, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा कांड में लूटे गये समान की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा रमेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें पु०अ०नि० अरविंद कुमार थानाध्यक्ष मीरगंज, पु०अ०नि० राम प्रकाश चौरसिया, स०अ०नि० कैलाश शरण एवं अन्य शामिल थे। उपरोक्त छापामारी टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त उक्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कांड में सुशील कुमार महतो पिता-भेदी महतो साकिन-सांझा घाट वार्ड नंबर-07 थाना-मीरगंज जिला-पूर्णिया। विजेता साह पिता-गणेश साह साकिन-सांझा घाट वार्ड नंबर-04 थाना-मीरगंज जिला-पूर्णिया सचिन यादव पिता-स्व० देवदत्त यादव, साकिन-सांझा घाट वार्ड नंबर-07 थाना-मीरगंज जिला-पूर्णिया शामिल है। सभी पर मीरगंज थाना कांड सं०-135/22 दिनांक-12.10.2022, धारा-397/307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button