बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : सरकारी अनाज कालाबाजारी के उद्देश्य से ले जाते बीडीओ ने पकड़ा, कुछ देर बाद दिया क्लीन चिट

सहरसा, 09 नवंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित आपूर्ति विभाग एवं एसएफसी गोदाम की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। गोदाम प्रबंधक, डाटा ऑपरेटर (4G) व कुछ बिचौलिये डीलर की मिली भगत से सरकारी अनाज का काला बाजारी बदस्तूर जारी है। जिसका प्रमाण है की गत शनिवार दोपहर डीएसडी गाड़ी संख्यां-BR. 19 GA-4518 से एमडीएम चावल के 120 बोरे यानी 60 क्विंटल लोडकर मधुबन गांव स्थित एक बिचौलिये डीलर के गोदाम तक ले जाते समय संदेह होने पर बीडीओ मोहन कुमार सिंह ने डाक बंगला चौक के पास गाड़ी जप्त कर अपने आवास के पास लगवा दिये। कुछ देर बाद चावल लदे गाड़ी को बीडीओ द्वारा मुक्त कर दिया गया। चालक द्वारा उक्त गाड़ी को पुनः एसएफसी गोदाम ले जाकर अनाज के सभी बोरे अनलोड कर दिया गया। इस बावत गोदाम प्रबंधक प्रकाश कुमार एवं डाटा ऑपरेटर शिवेक कुमार से पूछे जाने पर बताया गया की उक्त अनाज लदे गाड़ी ऑफलाइन धर्मकांटा कराने जा रहा था। कोई विशेष बात नही थी। आज पुनः गोदाम पर जाकर विशेष जानकारी लेनी चाही तो गोदाम व कार्यालय पूर्णतः बंद था। जबकि आज किसी प्रकार की सरकारी छुट्टी भी नही है। मोबाइल से कॉल करने पर दोनों महानुभाव रिसीव ही नही किये। जप्त अनाज सहित गाड़ी की बाबत बीडीओ मोहन कुमार सिंह से जानकारी लेने मोबाइल से बात की तो उन्होंने कहा की एक घंटे में बात करता हूं। पुनः मोबाइल लगाने पर कॉल रिसीव ही नही किया गया। इससे स्पष्ट होता है की उक्त अनाज कालाबाजारी में बीडीओ, मैनेजर, डाटा ऑपरेटर व बिचौलिये डीलर की संलिप्तता से इंकार नही किया जा सकता है। लोकआस्था का महान पर्व छठ का समय रहने के बावजूद अधिकांश डीलरों को अनाज की आपूर्ति नही की जा सकी है। सूत्रों के मुताबिक 30 प्रतिशत डीलरों को अनाज की आपूर्ति की जा सकी है।डीलरों ने गोदाम में सड़ा गला अनाज रहने के कारण उठाव भी नही कर रहे हैं। जिस कारण डीलर व लाभुक त्राहि त्राहि करने को मजबूर हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button