प्रमुख खबरें

*मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया कार्यारम्भ*

नवीन कुमार रौशन /को जहानाबाद जिला अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत स्थित नौगढ़ में सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का शुभारम्भ माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा रिमोट से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार लगातार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद अंतर्गत पुनहदा पंचायत के विभिन्न गाँवों में संचालित इस योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति राशि रू 42.9826 करोड़ प्रदान की गई है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योजना के अंतर्गत नौगढ़ वीयर एवं सेसम्भा वीयर से निःसृत नहरों का पुनर्स्थापन, ग्रामीणों के आवागमन हेतु सड़क एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण, विभिन्न नहरों एवं पईनों में जल प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु HR-cum-Bridge, CR-cum-Bridge, चैनल निर्माण सहित अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ अवसर पर बताया कि इस योजना के शुभारंभ से लगभग 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को कृषि कार्य में काफी सुविधा प्राप्त होगी तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि भी होगी।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने अपने जन संबोधन में यह भी कहा कि इस योजना से कार्यारंभ से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पुनहदा, पंडितपुर, श्रवणबिगहा, सिकन्दरपुर, गुलाबगंज, पाण्डेयचक, ब्रह्मस्थल सहित अन्य गाँव लाभान्वित होंगे। यह परियोजना मोरहर नदी बेसिन क्षेत्र से संबंधित है एवं क्षेत्रीय सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

उक्त कार्यारंभ कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार के साथ साथ माननीय विधायक, मखदुमपुर श्री सुबेदार दास, माननीय पूर्व सांसद, जहानाबाद श्री चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, माननीय पूर्व सांसद, जहानाबाद डॉ.अरुण कुमार सहित अन्य माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!