ताजा खबर

नवनिर्वाचित बिहार मंत्रिमंडल को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी बधाई

नीतीश जी के मार्गदर्शन में एनडीए की नई टीम विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी - उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर बिहार मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

गुरुवार को जारी अपने वक्तव्य में उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए की नवगठित टीम, मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, मा0 श्री नीतीश कुमार जी के अनुभवी नेतृत्व एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी जी के कुशल नेतृत्व में, विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य को प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार में स्थापित ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की सुदृढ़़ नींव को यह नई सरकार और अधिक सशक्त करेगी तथा प्रदेश को प्रगति, समृद्धि एवं सामाजिक समरसता की दिशा में अग्रसर करेगी। साथ ही, आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एनडीए सरकार प्रतिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!