ताजा खबर

अनिल कुमार, डाक अधीक्षक, पटना साहिब मंडल, पटना, के सौजन्य से लोहिया नगर प्रधान डाकघर में Ford Hospital and Research Centre (P) Ltd., Patna के तरफ से Free Health Check-up Activity Organise किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जिसमे डाकघर के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित प्रधान डाकघर के सम्मानित Customers ने अपने स्वास्थ का जाँच करा कर Free Health Check-up लाभ प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर श्री विमलदीप कुमार, डाक निरीक्षक, लोहिया नगर अनुमंडल, पटना, भी उपस्थित रहे।

इस पुनीत कार्य केलिए परम आदरणीय श्री अनिल कुमार, डाक अधीक्षक, पटना साहिब मंडल, पटना, एवं Ford Hospital and Research Centre (P) Ltd की मेडिकल टीम को सफल कार्य केलिए धन्यवाद।

इसके उपरांत डाक अधीक्षक, पटना साहिब मंडल, पटना, के द्वारा प्रधान डाकघर के मेल शाखा के परफॉरमेंस को Review किया गया जिसमे उन्होंने Successful delivery percentage के लिए असंतोष प्रकट किये। इसके लिए उन्होंने मेल शाखा से सम्बंधित श्री रबिन्द्र प्रसाद सिंह, PRI (P), श्री अरुण कुमार, APM Mail, श्री शिव प्रसाद सिंह, mail PA, श्री सुनील कुमार राय, mail PA एवं अरुण प्रकाश, mail PA को Successful delivery percentage 90% नहीं रहने पर कड़ी फटकार लगाया गया। साथ में सभी मेल कर्मियों को आगाह किया गया की Successful delivery percentage सुधार नहीं पाए जाने पर अनुशासनिक कार्यवाही भी की जा सकती है। डाक अधीक्षक महोदय के visit से सभी कर्मचारियों में काफी खुशी का माहौल था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। जिसे पुर्णतः अनुपालन किया जायेगा। डाक अधीक्षक महोदय के द्वारा ऐसा visit बराबर होनी चाहिए। डाक अधीक्षक महोदय के अनुभव का लाभ पटना साहिब मंडल को अवश्य मिलेगा। इनका कार्य कराने की शैली अद्‌भुत है, ऐसे डाक अधीक्षक पर प्रधान डाकघर लोहिया नगर के सभी कर्मचारियों को गर्व है। मेल शाखा के सभी कर्मचारी, डाक अधीक्षक महोदय को आश्वासन दिए की Successful delivery percentage 90% से ऊपर करने हेतु हर प्रयास करेंगे।

अंततः इस प्रकार का Health Check-up Activity भविष्य में भी organise होते रहना चाहिये चुकी स्वास्थ ही बहुत बड़ी धन है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!