ताजा खबर

*बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दी बधाई।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर माननीय मुख्यमंत्री एवं समस्त नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण एवं मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का आयोजन किया गया। मुझे आशा है कि माननीय मुख्यमंत्री एवं नवनियुक्त मंत्रियों का जनता के प्रति समर्पण, अनुभव और केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा। साथ ही सभी माननीय मंत्रीगण को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!