प्रमुख खबरें

नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय को धर्मनाथ प्रसाद यादव ने दी शुभकामनाएं

शिवानंद गिरी/पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय (सत्य दर्शी संजय) ने पदभार संभाला। मौके पे वकीलों ने स्वागत किया । अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व वाईस चेयरमैन धर्मनाथ प्रसाद यादव ने उन्हे अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया आपका कार्यकाल ऐतिहासिक और यादगार हो । श्री यादव ने कहा हमे पुर्ण विश्वास है नये महाधिवक्ता के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ बिहार न्यायपथ पर अग्रसर होगा। मौके पे पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणविजय सिंह, संयुक्त सचिव इन्द्रदेव प्रसाद, संगठन मंत्री श्री शिवानंद गिरि ,जितेन्द्र कुमार, डां अमित कुमार पासवान सहित दर्जनो अधिवक्ता मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!