प्रमुख खबरेंराज्य

भोजपुर जिला के सदर अनुमंडल अन्तर्गत 02 (दो) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद किया गया सृजित।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/बिहार राज्य के कुल 129 अनुमंडलों में से 43 अनुमंडल अपराध व साम्प्रदायिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं। इनमें से अधिकतर अनुमंडल जिला मुख्यालय के सदर अनुमंडल है एवं राज्य की अधिकतम शहरी आबादी इन्हीं 43 अनुमंडलों में हैं। इन अनुमंडलों का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत हैं एवं कार्यबोझ अत्यधिक हैं।

अतः उक्त के मद्देनजर गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार पटना के स्वीकृत्यादेश सं0-9145,दिनांक-04.11.2019 के द्वारा भोजपुर जिला के सदर अनुमंडल अन्तर्गत 02 (दो) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद सृजन किया गया हैं।

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी। एवं 2. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, जल्द ही इस पद पर पुलिस उपाधीक्षक का पदस्थापन किया जायेगा, जिससे कि इस क्षेत्र में और भी सक्षमदर तरीके से अपराध नियंत्रण और अन्य पुलिस से संबंधित सेवाओं को त्वरित गति से पहुँचाया जा सकें और उसका मॉनिटरिंग किया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!