प्रमुख खबरें

*‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट: विवेक ठाकुर*

रजनीश कांत झा/भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विकसित भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर एक ऐतिहासिक कदम है। यह बजट केवल वार्षिक आय–व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, समावेशी और सतत विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

विवेक ठाकुर ने कहा ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस देश की आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और उद्यमियों के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विवेक ठाकुर ने कहा बजट में वित्तीय अनुशासन और फिस्कल कंसॉलिडेशन पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाया गया है, जिससे आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ भविष्य के विकास के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। बुनियादी ढांचे में बढ़ता निवेश निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।

साथ ही, शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर दिया गया जोर भारत की युवा शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में की गई पहलों से आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सांसद विवेक ठाकुर ने इस दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!