झारखण्डप्रमुख खबरें

झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

रांची, 09 जून 2026: झारखंड में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। 16, 17 और 18 जून को आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय सचिव और निदेशक के साथ समीक्षा बैठक कर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नई योजनाओं और नवाचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक किसान को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिले।मेले में देशभर के 50 से अधिक कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। यहां किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण और कृषि आधारित रोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि किसान अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें।आयोजन में कृषि उद्यमिता और निवेश को भी विशेष महत्व दिया गया है। मेले में अत्याधुनिक कृषि उपकरणों, नई कृषि तकनीकों और अन्य राज्यों की सफल कृषि पद्धतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे किसानों को आधुनिक खेती अपनाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी। मेले को आम जनता से जोड़ने के लिए प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में झारखंड की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इससे कृषि और संस्कृति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार, यह राज्यस्तरीय कृषि मेला कृषि निवेश को बढ़ावा देने, उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने और युवाओं को कृषि क्षेत्र की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजन को लेकर किसानों, कृषि उद्यमियों और आम लोगों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!