पटना जिलास्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालक-बालिका अंडर-17 चयन प्रतियोगिता 28 सितम्बर को चयन प्रतियोगिता पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में सुबह नौ बजे से

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला पदाधिकारी,पटना के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा पटना जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद बालक व बालिका अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 28 सितम्बर, 2025 (रविवार) को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में आयोजित की जायेगा।
इस बात की जानकारी ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने देते हुए बताया कि उक्त चयन प्रतियोगिता में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अनुसार निर्धारित अर्हता रखने वाले विद्यालय अपने सभी खिलाड़ियों का निर्धारित योग्यता प्रमाण पत्र पूर्ण रुप से भरकर आधार कार्ड, सक्षम प्राधिकार से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा का अंक प्रमाण पत्र तथा विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजी की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट आकार का फोटो तथा विद्यालय प्रधान के अग्रसारण पत्र के साथ आयोजन स्थल पर पूर्वाह्न नौ बजे रिपोर्ट करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता की चयनित/विजेता विद्यालय की बालिका अंडर-17 टीम दिनांक 4 से 6 अक्टूबर, 2025 तक तथा बालक अंडर-17 की टीम दिनांक 15 से 17 अक्टूबर, 2025 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर (नालंदा) में आयोजित राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 बालक/बालिका प्रतियोगिता, 2025-26 में भाग लेगी।


