District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सहयोग शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री बुलो मंडल, 30 दिनों में आवेदनों के निपटारे का निर्देश

किशनगंज,19मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को बिहार सरकार की पहल पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। किशनगंज सदर प्रखंड की चकला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का निपटारा हर हाल में 30 दिनों के भीतर किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में मौजूद लोगों ने बिजली, सड़क, राशन, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, तनवीर अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!