अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार, पोठिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज,19मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पोठिया थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.340 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। यह कार्रवाई पोठिया थाना क्षेत्र के पनासी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदर गांव निवासी चंचल मंडल और तपन दास, होटल इलुआबाड़ी निवासी जुबेर तथा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी विशु दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में नशा कारोबारियों की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पोठिया थाना पुलिस ने पनासी इलाके में जाल बिछाया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चारों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से 1.340 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। यह कार्रवाई जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। पुलिस लगातार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पोठिया थाना पुलिस की सराहना की है। लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष अंजय अमन की सक्रियता और सख्त रणनीति के कारण क्षेत्र में अपराध एवं नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!