ताजा खबर

विकासपुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विकास के शिखर पर पहुंचा बिहार: अभिषेक झा

ऋषिकेश पांडे/जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिषेक झा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बदहाल बिहार को विकसित बिहार बनाने में एक शिल्पकार की भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल के दौरान विकास के सभी पैमानों पर पिछड़े बिहार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संवारने का काम किया है।

पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, दलितों के उत्थान, अल्पसंख्यकों के संरक्षण एवं सम्मान एवं विकास की सफल प्रयोगशाला साबित हो रहा है। अपने कुशल नेतृत्व में जिस तरह उन्होंने जंगल राज के दौरान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी बिहार की अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था को पटरी पर लाकर बिहार के विकास का मार्ग प्रशस्त किया, वह अद्भुत एवं अतुलनीय है।

कटिहार जिले में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जिले में विकास से संबंधित अनेकों काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिले इंजीनियरिंग काॅलेज का निर्माण, पाॅलिटेक्निक काॅलेज का निर्माण, आईटीआई काॅलेज का निर्माण, महिला आईटीआई काॅलेज का निर्माण कराया गया है जहां छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं। वहीं जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है जिससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी सहूलियतें हो रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वोट की नहीं बल्कि वोटर की चिंता करते हैं। वे संपूर्ण बिहारवासियों को अपना परिवार मानते हैं एवं सभी के उन्नति, विकास, प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान राज्य भर की कई यात्राएं की जिसका उद्देश्य सभी को न्याय सुनिश्चित करना, सभी के विकास को सुनिश्चित करना एवं जनकल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य भर में जारी उनकी प्रगति यात्रा भी सुशासन को और पुख्ता करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button