ताजा खबर

*माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र,पूर्व जदयू सांसद अली अनवर समेत कई गणमान्य शख्सीयतों ने थामा कांग्रेस का दामन*

मुकेश कुमार/आज नई दिल्ली में आयोजित एक मिलन समारोह में बिहार के माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी, जदयू के पूर्व सांसद एवं ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवरअंसारी ,
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के बिहार अध्यक्ष मनोज प्रजापति,आम आदमी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निशांत आनंद, पद्मश्री डॉ जगदीश प्रसाद,भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निखत अब्बास तथा ख्यातिलब्ध लेखक फ्रैंक हुजूर ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह तथा अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।इन सभी गणमान्य लोगों ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह ने इन सभी लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में अब आम जनता की अंतिम विकल्प बन गई है।आम जनता यह बात समझ चुकी है कि कांग्रेस के बगैर देश में संपूर्ण तथा सर्वांगीण विकास की बात करना बेइमानी है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी लोगों के पार्टी में आ जाने से पार्टी और मजबूत होगी उन्होंने कहा आज देश की जनता कांग्रेस की ओर बेहद उम्मीद से देख रही है बिहार समेत पूरे देश में कांग्रेस की जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाले दिनों में कांग्रेस एक बेहद शक्तिशाली ताकत बन के उभरते जा रही है। उन्होंने बताया कि दशरथ मांझी माउंटेन मैन जैसे शख्सियत के पुत्र भागीरथ मांझी ने जदयू को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं दूसरी तरफ जदयू के ही पूर्व सांसद तथा अल्पसंख्यक नेता अली अनवर ने भी कांग्रेस का दामन थामकर कांग्रेस में विश्वास किया है।इससे यह साफ पता चलता है कि बहुत जल्द प्रदेश में ऐसे सभी लोग जो बिहार में जबरदस्त क्रांतिकारी परिवर्तन चाहते हैं। वे बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश तथा बिहार को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार काम कर रही है। देश की इकलौती ऐसी पार्टी है कांग्रेस जो आजादी के बाद से लेकर आज तक जन सरोकार की राजनीति करती है।जिससे प्रभावित होकर दिनों दिन कांग्रेस का कारवां बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!