प्रमुख खबरें

जमुई के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से पूर्व माननीय सदस्य रामेश्वर पासवान का पार्थिव शरीर आज 10:00 बजे पूर्वाह्न में बिहार विधान सभा परिसर लाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर पर माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की ओर से बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /तत्पश्चात जेडीयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार एवं माननीय सदस्य सर्वश्री ललित नारायण मंडल, जयंत राज, प्रफुल्ल मांझी सहित बिहार विधान सभा के वरीय पदाधिकारीगण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व माननीय सदस्य के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि रामेश्वर पासवान जी कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने जमुई के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र का 7 बार प्रतिनिधत्व किया था। उन्होंने मंत्री के रूप में भी राज्य को अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी थीं।
उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिजनों तथा शुभचिंतकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!