घटना/दुर्घटनाताजा खबर

मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित एन0एच0 – 31 मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज खगड़िया जिला के महेशखूंट

थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित एन0एच0- 31 मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!