राज्य

चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता पर सवाल खड़े कर रही है भाजपा – संजय कुमार झा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-शुक्रवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बिहार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने का एक भी प्रमाण अभी तक किसी ने सार्वजनिक नहीं किया है। सिर्फ बिहार की जनता को कंफ्यूज करने के लिए विरोधी लोग बयानबाजी कर रहे हैं। श्री संजय कुमार झा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति होना भाजपा के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भाजपा आधारहीन आरोप लगाकर चयनित अभ्यर्थियों के योग्यता पर सवाल खड़े कर रही है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्ति देश में पहले कभी नहीं हुई थी। इससे बिहार की जनता में काफी खुशी है। अगर कोई भी इस नियुक्ति के खिलाफ कुछ अनाप-शनाप बोलता है तो बिहार की जनता ही उनका हिसाब करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पांचो राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!