ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

त्रिलोकी नाथ प्रसाद -समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बताया कि हरेन्द्र कुमार सिंह के पार्टी में जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुसरे दल के नेता कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दामन थामा है।

इस अवसर पर सगंठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, अशोक गगन,मृणाल अनामय,निधि पाण्डेय,राजीव सिन्हा उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!