झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंयोजनाराज्य

देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं से सीधे जुड़ेंगे आइआइएम के छात्र

आइआइएम रांची को युवा संगम चरण 4 में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा के साथ जोड़ा गया


रांची : आइआइएम रांची (IIM Ranchi) को युवा संगम चरण 4 में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा के साथ जोड़ा गया है। युवा संगम भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को मजबूत करने की एक पहल है। जिसमें यहां के छात्र छात्राएं सीधेतौर पर जुड़ेंगे। पंजाब की जीवंत सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता का पता लगाने के लिए झारखंड के 45-50 युवाओं की सीयू पंजाब द्वारा मेजबानी की जाएगी। उन्हें राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करने का मौका मिलेगा। इस आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आइआइएम रांची झारखंड में इसी तरह की यात्रा के लिए पंजाब के युवाओं की मेजबानी करेगा। आइआइएम रांची इस अनूठे चरण में भाग लेने के लिए 18-30 वर्ष के आयु वर्ग (यूजी, पीजी, पीएचडी, एनएसएस, एनवाईकेएस स्वयंसेवकों और अन्य युवाओं) के झारखंड के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया है। जिसमें 4 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने अपना उत्साह व्यक्त किया और कार्यक्रम के पांच प यानी पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति, सुरम्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में समकालीन विकास को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button