किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकाली गई हर घर तिरंगा रैली

यह रैली 12वीं वाहिनी मुख्यालय से आरम्भ हुई और कल्टेक्स चौक होकर मुख्य बाज़ार तक गई जिसमें उप कमांडेंट चौबा अन्गोम्चा, अनुभव श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट (संचार) पदम सिंह मीना, अधीनस्थ अधिकारीयो और अन्य जवानों ने भाग लिया

किशनगंज, 14 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, मेरी माटी मेरा देश” आज़ादी का अमृत महोत्सव “हर घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के वाहिनी मुख्यालय से किशनगंज बाज़ार तक हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली का अगुआई 12वीं वाहिनी के कमांडेंट बरजित सिंह द्वारा किया गया। यह रैली 12वीं वाहिनी मुख्यालय से आरम्भ हुई और कल्टेक्स चौक होकर मुख्य बाज़ार तक गई जिसमें उप कमांडेंट चौबा अन्गोम्चा, अनुभव श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट (संचार) पदम सिंह मीना, अधीनस्थ अधिकारीयो और अन्य जवानों ने भाग लिया। इस रैली के दौरान कमांडेंट, 12वीं वाहिनी द्वारा लोगों को झंडे वितरित किए तथा लोगों को प्ररित किया की हर घर पर झंडा फहराये।

Related Articles

Back to top button