District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

ठाकुरगंज : निर्माण से पहले ही दरकी स्कूल की लैब भवन, गुणवत्ता पर उठे सवाल

किशनगंज,05मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत स्थित पांचगाछी विद्यालय में निर्माणाधीन लैब भवन में कार्य पूरा होने से पहले ही दरारें आने का मामला सामने आया है। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण भवन समय से पहले ही जर्जर होने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण मानकों की अनदेखी करते हुए सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।इधर, ग्रामीणों ने ठाकुरगंज के विधायक गोपाल अग्रवाल को भी मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा भवन को निर्धारित मानकों के अनुरूप पुनः निर्माण कराया जाए, ताकि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!