तरारी प्रखण्ड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ 13 जनवरी को मत विभाजन।…
गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के लिए 13 जनवरी को तिथि निर्धारित कर दी गयी है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासू ने बताया कि प्रमुख और उप प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक की जानकारी दे दी गयी है। बताते चले कि तरारी प्रखंड के प्रमुख डेजी कुमारी और उप प्रमुख सुशील कुमार मिश्र के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्य मीरा देवी के नेतृत्व में गोलबंद होकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए 1 जनवरी को आवेदन के माध्यम से तिथि निर्धारण के लिए समय मांगा गया था, जिसके बाद प्रमुख चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं काफी तेज है। प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव पारित होगा कि नही यह 13 जनवरी को स्पष्ट हो पायेगा। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ही पुनः प्रमुख का चुनाव होगा।