राजनीति

तमाम अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान वो नही देंगे इस्तीफा।..

भारती मिश्रा –झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा मनी लांड्रिंग के मामले में सातवां समन जारी करने के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है। गांडेय विधायक सरफराज अहमद का अचानक से इस्तीफा देना, सत्ता पक्ष के विधायक का मुख्यमंत्री आवास पर अचानक बैठक, ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां छापा मारना तो वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा राज्यपाल के यहां पत्र लिख कर झारखंड राज्य में संवैधानिक संकट की बात करना उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि एक गैर विधायक प्रतिनिधि को राज्य का मुख्यमंत्री नही बनाया जा सकता है, किसी विधायक के पद को छः माह से अधिक रिक्त नही रखा जा सकता है इसलिए गांडेय विभानसभा को रिक्त कराया गया है। लेकिन झारखंड विधानसभा के कार्यकाल का अब एक वर्ष से कम समय बचा है ऐसे में उपचुनाव नही हो सकता है।मुख्यमंत्री त्यागपत्र दे कर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते है।

और उन्हें गांडेय विधानसभा से चुनाव में प्रतिनिधि खड़ा कर सकते है।इन तमाम बातों को लेकर झारखंड की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन 8 जनवरी तक के लिए उड़ीसा गए हुए है।

इन तमाम अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल विधायक दल की बैठक के बाद ये बयान जारी किया है कि राज्य को कोई संवैधानिक खतरा नही है वो अपने पद से इस्तीफा नही दे रहे है, इस्तीफे की बात भाजपा वालो का फैलाया हुआ प्रोपगैंडा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button