अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने ठाकुरगंज अंचल का किया निरीक्षण
राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

किशनगंज,12सितंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने शुक्रवार को ठाकुरगंज अंचल का दौरा कर राजस्व कार्यों एवं महाअभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अपर सचिव ने मालिनगांव एवं बंदरझूला पंचायतों का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने राजस्व महाअभियान के तहत आयोजित कैंप का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया और सुधार हेतु सुझाव दिए।
निरीक्षण के क्रम में अपर सचिव ने मालिनगांव एवं बंदरझूला पंचायतों का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने राजस्व महाअभियान के तहत आयोजित कैंप का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया और सुधार हेतु सुझाव दिए।
शिविर में प्रपत्र वितरण एवं समाधान प्रक्रिया की जानकारी ली
ठाकुरगंज अंचल के अंतर्गत आयोजित शिविर में प्रपत्र वितरण कार्य, जमाबंदी प्रति, नामांतरण, बंटवारा एवं ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व महाअभियान के कार्यों का नियमित अनुश्रवण किया जाए ताकि हर रैयत को उसकी भूमि से संबंधित सटीक और पारदर्शी अभिलेख समय पर मिल सके।
महाअभियान के उद्देश्य पर डाला प्रकाश
 डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि, “इस अभियान का उद्देश्य है कि भूमि विवादों का समय रहते समाधान हो, सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले और किसान बैंक ऋण जैसी सुविधाओं से वंचित न रहें।”
डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि, “इस अभियान का उद्देश्य है कि भूमि विवादों का समय रहते समाधान हो, सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले और किसान बैंक ऋण जैसी सुविधाओं से वंचित न रहें।”
उन्होंने अधिकारियों से दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नामांतरण और लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
				


